"ईश्वर तुम्हारा भला करेगा साब कुछ पैसे दे दो न ..."
"भीख माँगना अच्छी बात नहीं बेटा."
"दो दिन से कुछ खाया नहीं है साब।दे दो न ."
"तुम काम भी तो कर सकते हो ना ."
"हाँ साब कर तो सकता हूँ , पर क्या करूँ ? जब भी कोई काम देता है तो कभी टीवी वाले तो कभी अखबार वाले आ जाते हैं ,और पता नहीं कानून कानून करके क्या कहते हैं कि सभी मालिक मुझे तुरंत काम से हटा देते हैं ।"
(शशि)
No comments:
Post a Comment